22 Jun 2015

गलतियाँ

गलतियाँ को रोकने के लिए उसकी 
मैंने भी कुछ गलतियाँ की 
गलतियाँ तो रुकी नहीं उसकी 
मैं ही गलत हो गया। 
       सवालों को सुलझाने के लिये उसके 
       मैंने भी कुछ प्रयास किया 
       सवाल तो सुलझे नहीं उसके 
       मैं ही इक सवाल बन गया। 
स्थिर करने के लिए उसे 
मैंने भी की कुछ कोशिशें 
स्थिर तो न हो पायी वो 
मैं ही अस्थिर हो गया। 
       साबुत बनाने के लिये उसे 
       मैंने भी किये परिश्रम हजार 
       साबुत तो वह बन नहीं पायी 
       मैं ही एक बुत बन गया। 
       -;-;-IXX:VII:MMIV-;-;-
/:/:/:/:/:/:/:/:/:/:/:/:/:/:/:/:/:/:/:/:/

             

13 Jun 2015

नन्हा अहसास


चाहूं तो भी सोच न पाऊँ  
सोचूं तो शायद पागल हो जाऊँ 
कुछ ही सही 
उसके यादों को संजोया हूँ  तो 
थोड़ा ही सही 
उसके वात्सल्य को जाया हूँ 
चाहूं तो भी पास न हो पाऊँ 
सोचूं तो शायद पागल हो जाऊँ। 
           साथ के उसके 
           पल पल को पिरोया हूँ 
           समीपता को उसके 
           हृदय में सजाया हूँ 
           नन्हें अंगुलियों के स्पर्श को 
           कभी भूल न पाऊँ 
           चाहूं तो भी अंक न लगा पाऊँ 
           सोचूं तो शायद पागल हो जाऊँ। 
अबोधपन में उसके 
खो सा गया हूँ मैं 
चंचलमन में उसके
सो सा गया हूँ मैं 
हर मुस्कान पर उसके 
मैं वारी वारी जाऊँ 
चाहूं तो भी सोच न पाऊँ 
सोचूं तो शायद पागल हो जाऊँ। 
            -:-:-:-:-VI:VII:MMXI-:-:-:-:-
+::+::+::+::+::+::+::+::+::+::+::+::+::+::+::+

6 Jun 2015

कश..... Kash.....

यदि  मैं  डाक्टर होता
तो निश्चित ही
एक  चेन स्मोकर होता
हर संभव किसी की
जिंदगी  बचाता।
इस  खुशी  में सरीक हो
धुएं के छल्ले  उड़ाता
सलीके से वलय  बनाता
गोल-गोल
हवा में बिखरता
विलीन होता देख इसे
मंद-मंद मुस्काता।
यदि मैं डाक्टर होता.....।
 
न बचा पाता तो फिर
गम के आगोश में बैठ
लम्बा गहरा कश लेता
घुटन को अंदर ही अंदर घोंटकर
संपूर्ण जिस्म को मैं
धुआं से भर जाता।
यदि मैं डाक्टर होता.....।
कल की याद सताती
तो कश लेता
आज की बात न बनती
तो कश लेता
कल की चिंता होती
तो कश लेता
हर फिक्र को धुएं में उड़ाता
सारा जहां मैं
धुंआ-धुंआ कर जाता।
यदि मैं डाक्टर होताहोता.....।
कश के साथ जिंदगी संवारता
कश के साथ जिंदगी बिगाड़ता
अंतिम सांसे होती
अंतिम कश होता
अंगुलियों में फंसी होती मौत
जो अंतिम कश के साथ जुदा होता।
यदि मैं डाक्टर होता.....।
::+::+::+:+::+::+::+::+::+::